झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची चाइल्ड लाइन ने लिया गोद

लखीसराय : सोमवार की अहले सुबह हलसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतसंडा पहाड़ की झाडि़यों से एक नवजात बच्ची को सकुशल लावारिस हालात में थानाध्यक्ष राजकुमार की पहल पर चाइल्ड हेल्पलाइन के स्वयं सेवकों को सौंप दी. इसके पूर्व चाइल्ड हेल्पलाइन के स्वयं सेवकों को सौंप दी. इसके पूर्व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की राष्ट्रव्यापी […]
लखीसराय : सोमवार की अहले सुबह हलसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतसंडा पहाड़ की झाडि़यों से एक नवजात बच्ची को सकुशल लावारिस हालात में थानाध्यक्ष राजकुमार की पहल पर चाइल्ड हेल्पलाइन के स्वयं सेवकों को सौंप दी. इसके पूर्व चाइल्ड हेल्पलाइन के स्वयं सेवकों को सौंप दी.
इसके पूर्व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की राष्ट्रव्यापी मुहिम के मद्देनजर कई लोग इस अबोध बच्ची को गोद लेने के प्रयास में लगे थे. बावजूद थानाध्यक्ष ने अपनी मानवीय संवेदना का निर्वहन करते हुए बरामद लावारिस बच्ची को सर्वप्रथम स्थानीय रामगढ़ चौक पीएचसी में उसे दाखिला करवाकर उसका हेल्थ चेकअप कराया. बाद में उसे जिलाधिकारी सुनील कुमार की पहल पर जमुई के चाइल्ड लाइन के केंद्रीय समन्वयक केके मिश्रा,
उपाध्यक्ष अजीत दुबे एवं स्वयं सेवक कृष्णा प्रसाद, सुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से लावारिस अबोध बच्ची को सदर अस्पताल एसएनसीयू में भरती करवा कर देखरेख जारी है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार के अनुसार समाचार लिखे जाने तक नवजात शिशु पूर्णत: स्वस्थ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










