जनगणना 2027 को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण संपन्न
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

जनगणना 2027 को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन
डिजिटल जनगणना में ”स्व-गणना” तकनीक पर दिया गया जोर, पोर्टल व ऐप की बारीकियों से हुईं रूबरू
सूर्यगढ़ा. जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी. इसमें मोबाइल के माध्यम से डेटा संग्रह किया जायेगा, जिससे देश भर के आंकड़े अधिक तेज़ी और कुशलता से उपलब्ध हो सकेंगे. आगामी ””भारत की जनगणना-2027”” को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय सूर्यगढ़ा के सभा कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से ””स्व-गणना”” तकनीक पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, सीडीपीओ रीना कुमारी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि इस बार नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे. यह प्रक्रिया न केवल समय बचायेगी बल्कि आंकड़ों की सटीकता को भी सुनिश्चित करेगी. यहां फील्ड ट्रेनर द्वारा पोर्टल के उपयोग और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. बीडीओ श्री मधुप ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की रूपरेखा तैयार करने का आधार है. इसमें जन देश के तमाम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. वहीं सीडीपीओ ने बताया कि मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन है. मंगलवार को यहां प्रखंड के 12 सेक्टर में से सात सेक्टर की सेविकाएं प्रशिक्षण में शामिल हुई. सोमवार को पांच सेक्टर किसी भी गांव को प्रशिक्षण दिया गया था. सीडीपीओ ने बताया कि इन सेविकाओं का क्षेत्र के लोगों से सीधा संपर्क होता है. स्व-गणना की तकनीकी जानकारी देते हुए सेविकाओं को इसके लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को भी इसकी जानकारी देकर जनगणना 2027 में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. सीडीपीओ ने कहा कि सेविका स्व-गणना की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र में लोगों को भी ””स्व-गणना”” के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि सेविकाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र का कोई भी परिवार इस डिजिटल प्रक्रिया से वंचित न रहे. उन्हें अपने क्षेत्र में मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना के लाभ बताने की जिम्मेदारी दी गयी. जो लोग तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद कैसे की जाय, इस पर भी मार्गदर्शन दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










