मानिकपुर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, प्रेम प्रसंग में जहर खाने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मानिकपुर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, प्रेम प्रसंग में जहर खाने की चर्चा

विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने युवक के साथ पकड़े जाने पर जताया विरोध, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव स्थित आजाद चौक के समीप एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान मानिकपुर निवासी सिंकू कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. बताया जा रहा है कि मृतका का पति बेंगलुरु में टाइल्स मिस्त्री का काम करता है और घटना के समय वह घर पर नहीं था. मृतका के तीन बच्चे हैं. घटना को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग व जहर खाने की चर्चाएं तेज हैं. ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि पूजा देवी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर अक्सर पारिवारिक विवाद होता था. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की देर शाम परिजनों ने महिला को घर में ही उक्त गैर व्यक्ति के साथ देख लिया था. इसके बाद परिजनों ने उस व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. ससुराल पक्ष के विरोध और इस घटनाक्रम के बाद महिला ने कथित तौर पर विषपान कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर महिला को नाजुक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला की संदेहास्पद मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन