दिन दहाड़े घर में घुस चोरी करते धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मुहल्ले के एक घर से मंगलवार को दिन-दहाड़े एक चोर को घुस चोरी की घटना को अंजाम देते हुए गृहस्वामिनी व मुहल्ले के लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा व पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे बड़हिया के टाढ़तर निवासी चोर […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मुहल्ले के एक घर से मंगलवार को दिन-दहाड़े एक चोर को घुस चोरी की घटना को अंजाम देते हुए गृहस्वामिनी व मुहल्ले के लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा व पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे बड़हिया के टाढ़तर निवासी चोर राकेश कुमार कुमार धर्मरायचक मुहल्ले में झारखंड में तैनात रैप जवान शैलेश कुमार के घर में घुसकर कीमती सामानों की चोरी कर रहा था़ इतने में चोर की आहट पाकर पहुंची शैलेश कुमार की पत्नी रेखा देवी की नजर चोर पर पड़ी़ उसने इसकी जानकारी मुहल्ले के लोगों को दी व मुहल्ले वालों के सहयोग से चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया़
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार चोर राकेश पूर्व में चोरी की घटना को लेकर जेल जा चुका है़ उन्होंने कहा कि रेखा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










