बड़हिया प्रमुख ने सांसद वीणा देवी को सौंपा पांच सूत्री स्मार पत्र

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के प्रखंड प्रमुख मधु देवी ने सांसद वीणा देवी को पांच सूत्री स्मार पत्र सौंपा. सौंपे गये स्मार पत्र में प्रखंड में निर्मित प्रधानमंत्री सड़क योजना की मरम्मति करवाने, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से मनरेगा जॉब कार्ड धारियों की सूची उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र लाभुकों की […]
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के प्रखंड प्रमुख मधु देवी ने सांसद वीणा देवी को पांच सूत्री स्मार पत्र सौंपा. सौंपे गये स्मार पत्र में प्रखंड में निर्मित प्रधानमंत्री सड़क योजना की मरम्मति करवाने, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से मनरेगा जॉब कार्ड धारियों की सूची उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री
आवास योजना के तहत अपात्र लाभुकों की जांच, बाल विकास परियोजना की अराजक तरीके से संचालन व बड़हिया प्रखंड टाल तथा दियारा इलाकों मे समुचित बिजली मुहैया कराने की मांग शामिल है़ उन्होंने सांसद को सौंपे पत्र में कहा है कि सांसद की व्यस्तता के चलते जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों की ओर से केंद्र प्रायोजित योजनाओं की ओर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










