माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक

Published at :14 Aug 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक

लखीसराय : शनिवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में प्रमंडलीय सचिव श्याम नंदन सिंह की उपस्थिति में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी़ इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामभरोसी सिंह ने की. बैठक का संचालन सचिव संजीव कुमार ने किया. इसमें सर्वसम्मति से सदस्यों ने बिहार माध्यमिक शिक्षक […]

विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार को जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में प्रमंडलीय सचिव श्याम नंदन सिंह की उपस्थिति में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी़ इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामभरोसी सिंह ने की. बैठक का संचालन सचिव संजीव कुमार ने किया.

इसमें सर्वसम्मति से सदस्यों ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आगामी 16 अगस्त को डीइओ कार्यालय में धरना को सफल बनाने को लेकर सातों प्रखंडों में संघर्ष समिति बनायी गयी़ कार्यकारिणी ने यह भी प्रस्ताव लिया कि जिन विद्यालयों में नौ शिक्षक हैं, वहां से एक शिक्षण व जहां 10 से अधिक शिक्षक हैं वहां से दो शिक्षक को प्रत्येक दिन धरना में आना है़ इसके अलावे जिला परीक्षा का संयोजक उमेश आचार्य को बनाया गया़ इसमें जिला के पदाधिकारी रामकिंकर प्रसाद सिंह, सहदेव प्रसाद, अवधेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य होंगे़ बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन