चिलचिलाती धूप में भी बूथों की ओर बढ़ते रहे कदम

Published at :29 Apr 2016 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में भी बूथों की ओर बढ़ते रहे कदम

लखीसराय : सुबह आठ बजे ही धूप कड़ी होने लगी थी. ज्यों-ज्यों दिन चढ़ रहा था, गरम पछिया हवा का झोंका भी तेज हो रहा था. इसके बावजूद मतदाताओं के कदम बूथों की ओर लगातार बढ़ते जा रहे थे. बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद मतदाता विचलित नहीं हो रहे थे. लोकसभा व […]

विज्ञापन

लखीसराय : सुबह आठ बजे ही धूप कड़ी होने लगी थी. ज्यों-ज्यों दिन चढ़ रहा था, गरम पछिया हवा का झोंका भी तेज हो रहा था. इसके बावजूद मतदाताओं के कदम बूथों की ओर लगातार बढ़ते जा रहे थे. बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद मतदाता विचलित नहीं हो रहे थे.

लोकसभा व विधानसभा चुनाव की अपेक्षा अधिक उत्साह मतदाताओं में पंचायत की सरकार बनाने को लेकर दिख रहा था. मतदाताओं ने पंचायत की सरकार व पंचायत में विकास के लिए प्रचंड गरमी की भी परवाह नहीं की. सड़कों पर निकल कर गरमी झेलते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच कर लोगों ने वोटिंग की. हर मतदाता का अरमान अलग था, लेकिन सभी पंचायत में एक मजबूत सरकार के हिमायती थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन