दूसरे चरण का मतदान आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव . प्रशासन ने कसी कमर, बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 03 व 04 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत जिप क्षेत्र संख्या 03 व […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव . प्रशासन ने कसी कमर, बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी
जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 03 व 04 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत जिप क्षेत्र संख्या 03 व 04 के 15 पंचायतों में कुल 1,03687 मतदाता कुल 471 विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के भाग्य कस फैसला करेंगे. इनमें जिला परिषद के दो, मुखिया के 15, सरपंच के 15, पंसस पद के 27, ग्राम पंचायत सदस्य के 206 व पंच के 206 पदों के लिए मतदान होना है. जिप क्षेत्र संख्या 03 में कुल 238 पदों के लिए आज मतदान होगा.
इनमें मुखिया के 07, सरपंच के 07, पंसस पद के 17, ग्राम पंचायत सदस्य के 103 व पंच के 103 पद हैं. वहीं जिप क्षेत्र संख्या 04 के कुल 233 पदों में से मुखिया व सरपंच प्रत्येक के 08 पदों के अलावे पंसस के 10, ग्राम पंचायत सदस्य व पंच प्रत्येक के 103 पदों के लिए गुरुवार 28 अप्रैल को वोट डाला जायेगा. प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न व नाम अलग-अलग रंग के होंगे.
आठ लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई.
सूर्यगढ़ा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निवाचन पदाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता निवासी सरदारी यादव, नवावगंज के ललन यादव, नंदपुर के सुरेश चौधरी सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गयी है. ये सभी पुलिस निगरानी में मतदान के दिन थाना में हाजिर रहेंगे. वहीं पांच लोगों को भगोड़ा घोषित कर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है.
चुनाव सामग्री का हुआ वितरण : सूर्यगढ़ा. गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न करवाये जाने को लेकर बुधवार को स्थनीय प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनाव कार्य में लगाये गये कर्मियों के बीच मतपेटी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया. यह जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने दी.
शांतिपूर्वक संपन्न् होगा मतदान : लखीसराय. जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी व रेगूलर दंडाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिये कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस अवसर पर एडीएम किशोरी चौधरी, डीडीसी रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, एसएफसी के प्रबंधक सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
बड़हिया व पिपरिया में पुनर्मतदान 04 मई को कराने की मांगी अनुमति : लखीसराय. जिले के पिपरिया व बड़हिया में प्रथम चरण में होने वाले मतदान कार्य में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा 07 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान करने की अनुशंसा को राज्य निर्वाचन आयोग ने सहमति प्रदान कर दी है. निर्वाचन आयोग के द्वारा 02 मई को मतदान की अनुमति प्रदान की गयी है. लेकिन इसी तिथि को सूर्यगढ़ा में नक्सल प्रभावित इलाका जिप संख्या 05 एवं 06 में मतदान होने की वजह से जिला प्रशासन द्वारा 04 मई को मतदान की अनुमति मांगी गयी है. डीएम ने कहा कि मतदान का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










