चिकित्सक व कर्मियों की कमी से मरीज हलकान

Published at :22 Apr 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक व कर्मियों की कमी से मरीज हलकान

लखीसराय : सरकार सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए रोज नयी घोषणाएं कर रही है. इन घोषणाओं पर अमल भी हो रहा है. सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं का लाभ तो मरीजों को मिल पाता है, परंतु विभाग में बड़े पैमाने पर चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को […]

विज्ञापन

लखीसराय : सरकार सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए रोज नयी घोषणाएं कर रही है. इन घोषणाओं पर अमल भी हो रहा है. सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं का लाभ तो मरीजों को मिल पाता है, परंतु विभाग में बड़े पैमाने पर चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है.

हालांकि विभाग के अधिकारी इस कमी के बावजूद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं. विभाग द्वारा फरवरी माह में जारी आंकड़ों के मुताबिक जिला के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की कमी पर नजर डालें तो यहां एमबीबीएस चिकित्सकों का स्वीकृत पद 110 है जिसके विरुद्ध मात्र 27 जिला में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एक सदर अस्पताल, एक रेफरल अस्पताल, दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 15 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 102 स्वास्थ्य उप केंद्र खुला हुआ है.

परंतु स्वास्थ्य उप केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र की बात तो दूर जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पर्याप्त चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी के अभाव के कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है. सदर अस्पताल में चिकित्सकों के स्वीकृत पद 33 के विरूद्ध मात्र सात चिकित्सक ही कार्यरत हैं. वहीं एक संविदा पर कार्यरत हैं. उसमें अगर कोई अनुपस्थित रहे तो स्थिति और विकट हो जाती है.

सदर अस्पताल में स्त्री रोग, चर्म रोग, इएनटी, दंत चिकित्सक, दंत सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलोजिस्ट के पद पर कोई चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं. सिर्फ दंत चिकित्सक के पद पर संविदा के आधार पर एक चिकित्सक कार्य कर रहे हैं. वहीं सर्जन भी सिर्फ एक ही हैं. इसके अलावे सदर अस्पताल में सामान्य चिकित्सक के 13 पद सृजित हैं लेकिन सभी पद खाली पड़े हुए हैं.

जिले के प्राथमिक व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति. जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 46 सृजित पदों में मात्र 12 पदों पर चिकित्सक पदास्थापित हैं, 34 रिक्त पड़े हुए हैं. हालांकि विभाग द्वारा 13 संविदा पर अाधारित चिकित्सकों की नियुक्ति कर अपना काम किसी तरह चलाया जा रहा है. वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात की जाय तो वहां 25 सृजित पदों में से मात्र पांच पर ही चिकित्सक कार्यरत हैं.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा राज कुमार प्रसाद ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की काफी कमी है. किसी तरह व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को भी लिखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन