सामूहिक विवाह : शादी के बंधन में बंधे 41 जोड़े

Published at :21 Apr 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक विवाह : शादी के बंधन में बंधे 41 जोड़े

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्ट अशोकधाम के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंदिर के प्रांगण में 41 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया. विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुनील कुमार ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया. कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के द्वारा सामूहिक रूप से अलग-अलग जोड़े को बिठाया गया. जहां […]

विज्ञापन

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव ट्रस्ट अशोकधाम के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंदिर के प्रांगण में 41 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया. विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुनील कुमार ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया. कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के द्वारा सामूहिक रूप से अलग-अलग जोड़े को बिठाया गया. जहां गरीब तबके के 41 जोड़े का सामूहिक रूप से विवाह कराया गया. इसके उपरांत सभी को आशीर्वाद के साथ उपहार के रूप में सामान भी दिया गया.

नवदंपती को मिला उपहार
सभी को वस्त्र, एक घड़ी, बिछावन, धोती, साड़ी, बर्तन आदि उपहार के रूप से संस्था के द्वारा दी गयी. सभी नवदंपती को भोजन उपरांत विदा किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि दहेज मुक्त विवाह को प्रोत्साहित करने व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से बालिकाओं के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रकार के आयोजन कर मंदिर परिवार एक बहुत ही नेक कार्य कर रही है. इससे गरीब तबके के लोगों को शादी का खर्च के अलावे अन्य तरह के खर्च में बचत होती है और गरीब को इससे प्रोत्साहन मिलती है. उन्होंने कहा कि इसका दायरा बढ़ाये जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब को इसका मदद मिल सके. इसके लिए सभी प्रकार का सहयोग के लिए दरवाजा खुला है. मौके पर एसडीओ अंजनी कुमार, उप समाहर्ता राजेश कुमार, डाॅ श्याम सुन्दर सिंह, लायंस अध्यक्ष डाॅ प्रवीण कुमार सिन्हा, आलोक अग्रवाल, मुकेश कुमार, मनोरंजन कुमार, राजेन्द्र सिंघानिंया आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन