नक्सलियों ने लगातार दूसरे दिन भी चिपकाये पोस्टर

Published at :21 Apr 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने लगातार दूसरे दिन भी चिपकाये पोस्टर

जन अदालत में चुनाव में अगुवाई करनेवालों को सजा देने का एलान खैरा : बीते मंगलवार की रात्रि पुन: नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के गोली, अरुणमाबांक व विशनपुर पंचायत में कई जगहों पर पोस्टर चिपका कर पंचायत चुनाव बहिष्कार करने का फरमान जारी किया है. बताते चलें कि बीते सोमवार की रात्रि भी नक्सलियों ने […]

विज्ञापन

जन अदालत में चुनाव में अगुवाई करनेवालों को सजा देने का एलान

खैरा : बीते मंगलवार की रात्रि पुन: नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के गोली, अरुणमाबांक व विशनपुर पंचायत में कई जगहों पर पोस्टर चिपका कर पंचायत चुनाव बहिष्कार करने का फरमान जारी किया है. बताते चलें कि बीते सोमवार की रात्रि भी नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के बोझायत व रजौन गांव के कई स्थानों पर पोस्टर चिपका कर अपना मंशा जाहिर किया था. नक्सलियों द्वारा लगातार पोस्टर चिपका कर फरमान जारी करने से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं.
बताते चलें कि बीते रात्रि थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोडि़यारी,अरणमाबाक के डूमरोजोर व विशनपुर स्थित कब्रिस्तान में चिपकाये गये पोस्टर में पंचायत चुनाव की अगुवाई करनेवालों को जनता की अदालत में मौत की सजा देने, चुनाव में धन का प्रयोग करनेवालों को चिह्नित करने, विकास के नाम पर लूट व भ्रष्टाचार क्यों पंचायत प्रतिनिधि जवाब दो, अपरेशन ग्रीन हंट के नाम पर निर्दोष जनता के साथ मारपीट व जेल क्यों तथा चिराग दा की हत्या में पुलिस के दलाल एसपीओ को मौत की सजा दिए जाने सहित कई बातों का जिक्र किया है. हालांकि बुधवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पोस्टर को उखाड़ कर कब्जा में ले लिया है.
नहीं है कफ सीरप व ओआरएस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन