पतोहू से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, नदी में मिला शव

लखीसराय : मंगलवार की रात आपसी विवाद में टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला निवासी स्व शीतल यादव की 70 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने घरेलू विवाद से तंग आकर सदर प्रखंड कार्यालय के समीप किऊल नदी में जाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
लखीसराय : मंगलवार की रात आपसी विवाद में टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला निवासी स्व शीतल यादव की 70 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने घरेलू विवाद से तंग आकर सदर प्रखंड कार्यालय के समीप किऊल नदी में जाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को सीता देवी का अपने पुत्र परमांनद यादव के पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ वह घर बाहर निकल गयी.
परिजनों से सोचा कि बगल में गोतिया के यहां शादी है उसमें शिरकत करने गयी है लेकिन रात में घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की जाने लगी तो ग्रामीणों को सूचना मिली की एक महिला का शव सदर प्रखंड कार्यालय के सामने नदी में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही गांव के लोग देखने पहुंचे जहां महिला की पहचान सीता देवी के रूप में हुई. घटना की जानकारी के बाद वार्ड पार्षद योगी ठाकुर ने थाना पहुंच पीड़ित से मामले की जानकारी ली व सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का अश्वासन दिया.
उन्होंने ने कहा कि महिला तीन बार वार्ड पार्षद चुनाव के लिए प्रत्याशी रही हैं. जिस कारण सभी लोग जानते हैं. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि एक महिला का शव बरामद किया गया है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










