औने-पौने दाम पर बाजार में गेहूं बेच रहे किसान

लखीसराय : सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित करने के बावजूद क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों औने-पौने कीमत में गेहूं बाजार में बिक्री कर अपने बच्चों का पठन पाठन, शादी-विवाह का कार्य निष्पादन कर रहे हैं. बताते चलें कि इस वर्ष जिले के गेहूं उत्पादक किसानों ने दियारा टाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में […]
लखीसराय : सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित करने के बावजूद क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों औने-पौने कीमत में गेहूं बाजार में बिक्री कर अपने बच्चों का पठन पाठन, शादी-विवाह का कार्य निष्पादन कर रहे हैं. बताते चलें कि इस वर्ष जिले के गेहूं उत्पादक किसानों ने दियारा टाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में 26 हजार हेक्टेयर भूमि मे खेती हुई. प्राकृतिक आपदा ओले, तूफान, पानी पड़ जाने से वैसे ही कम पैदावार हुई.
जो गेहूं 40 से 50 मन बीघा होता था 30 मन बीघा उत्पादन हुआ है. जिससे किसानों को काफी क्षति हुई है. इसके बावजूद सरकार द्वारा गेहूं की समर्थन मूल्य निर्धारित होने के बाद भी क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. इस संबंध में पिपरिया प्रखंड के रामचंद्रपुर निवासी किसान प्रह्लाद सिंह ने बताया कि वैसे हर प्रकृतिक मार से गेहूं की उत्पादन उम्मीद से कम पैदावार हुई है.
ऊपर से गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारण के बाद भी आज तक क्रय केंद्र नहीं खुलना किसानों के बीच आक्रोश व्याप्त है. जिससे किसान बाजार में औने-पौने कीमत में बेचने को बाध्य हैं. जागरूक किसान बड़हिया निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारण घोषित होने के बावजूद क्रय केंद्र नहीं खुलना किसानों के साथ खिलवाड़ जैसा है.
जिसके कारण किसान बाजार में गेहूं की बिक्री कर रहे हैं. पाली के राम बालक महतो ने बताया कि इस बार प्याज व गेहूं की खेती ओले पानी पड़ जाने की वजह से पैदावार आधी हो गयी है. जिससे किसानों को तो क्षति पहुंचा ही ऊपर से सरकार भी क्रय केंद्र नहीं खोल कर क्षति पहुंचा रहा है. जिससे छोटे किसानों को औने पौने दामों में खुले बाजार में बेचना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










