नशा मुक्ति केंद्र में एक रोगी की हुई काउंसेलिंग

लखीसराय : सोमवार को सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में शराब की लत के शिकार एक व्यक्ति की काउंसेलिंग की गयी, जबकि एक पुराने मरीज की चिकित्सक द्वारा पुन: जांच किया गया. नॉडल पदाधिकारी डा एके भारती ने बताया कि आज नशा मुक्ति केंद्र में शराब की लत का शिकार एक व्यक्ति आया. जिसकी […]
लखीसराय : सोमवार को सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में शराब की लत के शिकार एक व्यक्ति की काउंसेलिंग की गयी, जबकि एक पुराने मरीज की चिकित्सक द्वारा पुन: जांच किया गया. नॉडल पदाधिकारी डा एके भारती ने बताया कि आज नशा मुक्ति केंद्र में शराब की लत का शिकार एक व्यक्ति आया.
जिसकी काउंसेलिंग की गयी. उसके अलावे पहले से दिखा रहे शराबी का पुन: चिकित्सक के द्वारा जांच किया गया. नये मरीज का नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर शराबी का पहचान नहीं बताया जा सकता है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा नशा मुक्ति केंद्र को 10 बेड से बढ़ाकर 20 बेड करने का निर्देश दिया गया है. जिसके लिये तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










