बाबा कंगाली झोली भर दे मेरी

Published at :17 Apr 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा कंगाली झोली भर दे मेरी

लखीसराय : शुक्रवार की देर रात शहर के पुरानी बाजार स्थित धरमराय चक मुहल्ले में बाबा कंगाली के प्रथम वार्षिकोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन थाना के एस आई गोपाल चौधरी ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि बाबा कंगाली सभी भक्तों की फरियाद सुनते हैं. विगत एक […]

विज्ञापन

लखीसराय : शुक्रवार की देर रात शहर के पुरानी बाजार स्थित धरमराय चक मुहल्ले में बाबा कंगाली के प्रथम वार्षिकोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन थाना के एस आई गोपाल चौधरी ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि बाबा कंगाली सभी भक्तों की फरियाद सुनते हैं. विगत एक सालों में मंदिर में आप सबों के सहयोग से विकास हो रहा है

. सहयोग से ही जल्द मंदिर का और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जो भी संभव मदद होगा करने का प्रयास करेंगे. पूजा के उपरांत कार्यक्रम में सासाराम के मशहुर कलाकार प्रियंका सिंह के द्वारा बाबा कंगाली झोली भर दे मेरी, बाबा कंगाली को मनाने आये हैं झोली भर के जायेंगे. बाबा चाहें जहां भी रहें हम गरीबों की फरियाद सुनते हैं.

वही शहर के प्रमुख कलाकार पंकज भारती ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत करते रात भर लोगों को बाबा कंगाली के गूणों को सुनाता रहा. मेरा खत कोई भेज दे बाबा कंगाली के दरबार में. मौके पर बाबा कंगाली मंदिर पूजा समिति के सदस्य चांद साव, रोहित कुमार, डा नवल किशोर गुप्ता, रंजीत कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन