डायरिया से अब तक एक दर्जन छात्रा आक्रांत

Published at :06 Apr 2016 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
डायरिया से अब तक एक दर्जन छात्रा आक्रांत

डायरिया से अब तक एक दर्जन छात्रा आक्रांत फोटो संख्या 13,चित्र परिचय- सदर अस्पताल में भरती छात्रालखीसरायबुधवार को जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बिहरौरा गांव स्थित बाबा साहेब डाॅ भीमराव अांबेडकर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में कई डायरिया से पीड़ित हो गयी. डायरिया से पीड़ित सात छात्राओं को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

डायरिया से अब तक एक दर्जन छात्रा आक्रांत फोटो संख्या 13,चित्र परिचय- सदर अस्पताल में भरती छात्रालखीसरायबुधवार को जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बिहरौरा गांव स्थित बाबा साहेब डाॅ भीमराव अांबेडकर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं में कई डायरिया से पीड़ित हो गयी. डायरिया से पीड़ित सात छात्राओं को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए इन्हें स्लाइन चढ़ाया. सदर अस्पताल में ज्योति कुमारी 11 वर्ष, कारी कुमारी 10 वर्ष, सुमन कुमारी 15 वर्ष, सोमा कुमारी 13 वर्ष, गीता कुमारी 10 वर्ष, नीतू कुमारी 10 वर्ष व हीना कुमारी 10 वर्ष को भरती कराया गया. सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक रामेश्वर महतो व विदु भूषण कुमार ने कहा कि दूषित पानी या फिर भोजन में गंदगी के कारण उक्त विद्यालय में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इसके पूर्व सोमवार एवं मंगलवार को भी विद्यालय की छात्राओं में डायरिया को लेकर भरती कराया गया था. चिकित्सकों ने कहा कि दूषित खाना व जल, भोजन में अधिक मिर्च का प्रयोग होने के कारण डायरिया का प्रकोप बढ़ा है.यज्ञ में बही भक्ति की बयारकजरा. कजरा के मदनपुर में आयोजित श्री श्री 108 ऊँ साईं राम यज्ञ समारोह में भक्ति की बयार बह रही है. क्षेत्र के श्रद्धालु भक्ति भाव से यज्ञ में पहुंच कर भक्ति का आनंद ले रहे हैं. यज्ञ स्थल पर मिक्की माउस व कठघोड़वा झूला बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं मीना बाजार के स्टाॅल महिलाओं को लुभा रही है. दूसरी ओर गरमी को देखते हुए 24 घंटे मिनरल वाटर का स्टॉल लगा कर जल सेवा दी जा रही है. स्थानीय कीर्तन कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति की जा रही है. गरमी शुरू होते ही गहराने लगा जल संकटचानन: गरमी शुरू होते ही जल संकट गहराने लगा है. इसके लिए लोग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की लापरवाही को जिम्मेवार बता रहे हैं. सुदूर ग्रामीण इलाके में सैकड़ों की संख्या में मरम्मत के अभाव में चापाकल बेकार पड़े हैं. जानकारी के अनुसार जगुआजोर,कुंदर, गोपालपुर, रेवटा, चुरामबीघा, मननपुर, इटौन, रामपुर, भंडार, कुराव, भलूई, संग्रामपुर, जानकीडीह, बतसपुर, महेशपुर, धनबह, लाखों चक सहित अन्य गांवों में कई चापाकल खराब हैं. अगर इसकी मरम्मत करा दी जाय तो कुछ हद तक जल संकट से राहत मिल सकती है. इन सभी गांवों मे कोई चापाकल एक वर्ष से, कोई तीन वर्ष से, तो कोई 8 माह से खराब पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग से आज तक कोई सरकारी कर्मी इसकी सुधी लेने नहीं पहुंचे हैं. इस संबंध में सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के मो 7078156150 पर संपर्क करने पर कोई उत्तर नहीं दिया गया. फोटो संख्या- चित्र परिचय- दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ का आयोजन लखीसराय. बुधवार को नगर भवन में मुंगेर प्रमंडल स्तरीय महर्षि मेंही ज्ञान यज्ञ के छठे अधिवेशन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश साह ने की. दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रथम दिन गुरु ग्रंथ का पाठ, भजन कीर्तन, विश्व स्तुति व महर्षि मेंही के जीवन पर प्रकाश डाला गया. दोपहर दो बजे से स्वामी प्रबोध जी महाराज का प्रवचन हुआ. प्रवचन में उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन पाने के लिए सबसे उत्तम तरीका है कि गुरु की भक्ति करें. उन्होंने कहा कि जौ धरे तन फले भाई, भजिये सब राम बिहाई. वहीं स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने महर्षि मेंही की जीवनी पर चर्चा की. इनके अलावे स्वामी अभिषेक जी महाराज, स्वामी परमानंद जी महाराज आदि ने भी प्रवचन किया. इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडल के सभी जिले से आये भक्त गण उपस्थित थे. गांव में पसरा हुआ है मातम कजरा. पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महिसौना निवासी रेल कर्मी सुरेंद्र दास की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सब एक ही बात कह रहे थे कि अचानक यह सब कैसे हो गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी शारदा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गयी. होश में आते ही उनके मुख से सिर्फ एक ही बात निकल रही थी कि अब पहाड़ जैसन जिंदगी कैसे कटते हो राजा. वहीं पुत्रियां कुछ बोल नहीं पा रही थी, केवल आने जाने वालों को शून्य भाव में निहार रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र दास कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपनी पुत्री के लिए लड़का देखने लखीसराय गये थे. होनी को कौन टाल सकता है. ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन