पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र

Published at :06 Apr 2016 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र

पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र जमुई . सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो को नशा से मुक्त कराने के लिए स्थापित नशा मुक्ति केंद्र में पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा.इस बाबत जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के नोडल पदाधिकारी डाॅ भीम राम ने बताया […]

विज्ञापन

पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र जमुई . सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो को नशा से मुक्त कराने के लिए स्थापित नशा मुक्ति केंद्र में पांचवे दिन भी एक भी मरीज नहीं पहुंचा.इस बाबत जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के नोडल पदाधिकारी डाॅ भीम राम ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार अस्पताल परिसर में 20 बेड वाला नशा मुक्ति वार्ड तैयार कर लिया है, जिसे सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.यहां सभी प्रकार की दवा की पूर्णरुपेण व्यवस्था की गयी है. लेकिन अभी तक नशा मुक्ति केंद्र में हमारे पास नशा का शिकार कोई भी मरीज नहीं आया है. जिसका इलाज भर्ती कर किया जा सके.उन्होनें बताया कि शराब सेवन कर रहे कुछ लोग आये थे जिन्हे नशा छोड़ने के लिए उचित परामर्श दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन