ग्रामीणों ने मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग

Published at :06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग

ग्रामीणों ने मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग चकाई. पेटारपहाड़ी पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओं राजीव रंजन को आवेदन देकर मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग की. पेटारपहाड़ी पंचायत के जमुनी गांव के ग्रामीण मुरारी राणा, हरी पासवान, विशेश्वर पांडेय, चिरकु पासवान, कलेक्टर साह आदि ने […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग चकाई. पेटारपहाड़ी पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओं राजीव रंजन को आवेदन देकर मधुमक्खियों के डर से बूथ बदलने की मांग की. पेटारपहाड़ी पंचायत के जमुनी गांव के ग्रामीण मुरारी राणा, हरी पासवान, विशेश्वर पांडेय, चिरकु पासवान, कलेक्टर साह आदि ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को बताया कि उनका मतदान केन्द्र जमुनी उतक्र मित मध्य विद्यालय में है़ मगर मतदान केन्द्र के सामने पीपल पेड़ पर दर्जनों मधुमक्खियों के छत्ता लगा है़ जिसके काटने के डर से सभी ग्रामीण मतदान केन्द्र बदलने की मांग कर रहे है़ विधान सभा चुनाव में भी मधुमक्खियों द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं को काट लिया गया था. जिस कारण 15 से अधिक मतदाता घायल हो गये थे़ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही वन विभाग का सहयोग लेकर मधुमक्यिों के छत्ता को हटवा दिया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन