महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा आज

Published at :06 Apr 2016 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा आज

महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा आज मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूपझाझा . प्रखंड स्थित मणिकुरा आश्रम में स्वामी श्रीदशरथ नंद विवेक सेवा समिति फाउंडेशन द्वारा होने वाले श्रीश्री108 महारुद्र यज्ञ को लेकर सारी तैयारी पूरा कर लिया गया है.सेवा समिति के सदस्य लाल बिहारी नंद विवेक, रेणु नंद विवेक, पंकज नंद […]

विज्ञापन

महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा आज मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूपझाझा . प्रखंड स्थित मणिकुरा आश्रम में स्वामी श्रीदशरथ नंद विवेक सेवा समिति फाउंडेशन द्वारा होने वाले श्रीश्री108 महारुद्र यज्ञ को लेकर सारी तैयारी पूरा कर लिया गया है.सेवा समिति के सदस्य लाल बिहारी नंद विवेक, रेणु नंद विवेक, पंकज नंद विवेक, रविंद्र नंद विवेक, गोरेलाल नंद विवेक, नरेंद्र नंद विवेक ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ को लेकर गुरुवार सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू भक्त भाग लेगें. कलश शोभा यात्रा आश्रम से निकलकर बंगा बहियार, मणिकुरा , उलाय नदी, गांधी चौक, दुर्गा मंदिर चौक , स्टेशन चौक होते हुए पुन: आश्रम पहुंचेगी. सदस्यों ने बताया कि सात अप्रैल को शोभा यात्रा के बाद आठ अप्रैल से यज्ञ का शुभारंभ होगा. जो17 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा़ इस दौरान विद्वान आचार्य व पंडितों के द्वारा शिव पुराण कथा, श्रीमद भागवत कथा के अलावा मंत्र जाप, सर्व प्रयोग विधि हवन भी प्रतिदिन कराया जायेगा़ लगातार 11 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड के अलावे भूटान देश से भी आश्रम के सदस्य सम्मिलित होगें.सदस्यों ने आगे जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2007 से ही प्रत्येक वर्ष चैत नवरात्र के अवसर पर यहां यज्ञ का आयोजन होता रहा है़ सदस्यों ने बताया कि यज्ञ को लेकर देवी-देवता की प्रतिमा को कलाकार अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं. यज्ञ को लेकर आसपास के लोगों में उत्साह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन