पांच डिग्री बढ़ कर 39 डिग्री पर पहुंचा पारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

गरमी बढ़ने जनजीवन होने लगा प्रभावित लखीसराय : एक बार फिर पारा चढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री चढ़ कर 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गरमी […]
विज्ञापन
गरमी बढ़ने जनजीवन होने लगा प्रभावित
लखीसराय : एक बार फिर पारा चढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री चढ़ कर 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गरमी में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है. दोपहर में सड़कों पर आवाजाही भी कम होने लगी है. लोग जरूरी काम पड़ने पर ही घूप में बाहर निकल रहे हैं.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आगामी दो-तीन दिनों में गरमी में और इजाफा होगा. अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होगी. इधर लोगों के मुताबिक इस बार गरमी कड़ा तेवर अख्तियार कर रखा है. आने वाले दिनों में प्रचंड गरमी को झेलना मुशकिल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










