बदल रहा है मौसम, बरतें सावधानी

लखीसराय : गरमी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है और तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. तेज धूप में निकलने से लोग परहेज करने लगे हैं. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर कर […]
लखीसराय : गरमी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है और तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. तेज धूप में निकलने से लोग परहेज करने लगे हैं. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर कर 32 डिग्री था.
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तापमान चार डिग्री चढ़कर इस माह के अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इस मौसम में बच्चे हों या बड़े, सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. इस तरह के मौसम में आंख, चेहरा, बाल से जुड़ी परेशानी के साथ कई तरह की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










