दो माह पूर्व प्रेमी संग फरार किशोरी मिली

Published at :29 Mar 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह पूर्व प्रेमी संग फरार किशोरी मिली

चानन : चानन थाना अंतर्गत गोड्डी गांव निवासी भदय यादव की 16 वर्षीय पुत्री गीता दो माह बाद सोमवार को बंशीपुर रेलवे स्टेशन के समीप मिली. दो माह पूर्व किशोरी अपने प्रेमी धीरज कुमार संग अपने घर से फरार हो गयी थी. दोनों खगडि़या जिला के किसी मंदिर में शादी रचा कर दिल्ली चले गये […]

विज्ञापन

चानन : चानन थाना अंतर्गत गोड्डी गांव निवासी भदय यादव की 16 वर्षीय पुत्री गीता दो माह बाद सोमवार को बंशीपुर रेलवे स्टेशन के समीप मिली. दो माह पूर्व किशोरी अपने प्रेमी धीरज कुमार संग अपने घर से फरार हो गयी थी. दोनों खगडि़या जिला के किसी मंदिर में शादी रचा कर दिल्ली चले गये थे. भदय यादव ने धीरज कुमार के विरुद्ध चानन थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मामले में चानन पुलिस धीरज कुमार के परिजनों पर गीता की बरमदगी के लिए दबाव बनाये हुए थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण धीरज ने गीता को वंशीपुर स्टेशन पर छोड़ दिया. वहां से पुलिस उसे चानन थाना ले आयी.

गीता का लखीसराय कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. वहीं पुलिस ने भंडार गांव से लापता छोटू कुमार पिता शंभु चौरसिया तथा रौशन कुमार पिता वकील पासवान को भी खोजने में सफलता पायी है. दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन