पंचायत चुनाव को लेकर एसपी की बैठक संपन्न

लखीसराय : शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय व लखीसराय एसपी के साथ संयुक्त बैठक एसपी कार्यालय में हुई. इसमें चुनाव के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के सीमा पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गयी. एसपी अशोक कुमार ने कहा कि शेखपुरा जिला पुलिस के द्वारा सिरारी व तरहारी के सिंघौली के […]
लखीसराय : शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय व लखीसराय एसपी के साथ संयुक्त बैठक एसपी कार्यालय में हुई. इसमें चुनाव के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के सीमा पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गयी. एसपी अशोक कुमार ने कहा कि शेखपुरा जिला पुलिस के द्वारा सिरारी व तरहारी के सिंघौली के पास चेक पोस्ट, मुंगेर की तरफ मुरघट्टा व घटवारी मोड़ के पास, बेगूसराय पुलिस के द्वारा पथला कोल,
शाम्हो, जमुई पुलिस के द्वारा नोनगढ़ के पास व एसटीएफ पुलिस के जवानों के द्वारा कुंदर के पास चेक पोस्ट लगाकर आने व जाने वाले वाहनों पर निगाह रखी जायेगी व चुनाव के दौरान अवैध शराब, हथियार पर रोक लगाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का जांच करेगा. इसके अलावे जिले में एक पेट्रोलिंग पुलिस की व्यवस्था की गयी है जो सूचना मिलते ही संबंधित स्थान पर जाकर छापेमारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










