हड़ताल को लेकर विद्युत व्यवस्था चरमरायी

लखीसराय : बिजली कंपनी में एजेंसी के तहत लाइन मेंटेनेंस का कार्य करने वाले विद्युतकर्मी प्रगतिशील मानव बल संयुक्त संघर्ष मोरचा के बैनर तले अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे जिले में बिजली सप्लाइ व्यवस्था चरमरा गयी है. इस कारण 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन […]
लखीसराय : बिजली कंपनी में एजेंसी के तहत लाइन मेंटेनेंस का कार्य करने वाले विद्युतकर्मी प्रगतिशील मानव बल संयुक्त संघर्ष मोरचा के बैनर तले अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे जिले में बिजली सप्लाइ व्यवस्था चरमरा गयी है. इस कारण 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइन में आने वाली फॉल्ट को ठीक करने के लिए कंपनी के पास कर्मी नहीं हैं.
ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत बिजली कंपनी में कार्य कर रहे मानव बल जिन ग्यारह सूत्री मांगों के आलोक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये हैं उसमें ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर कंपनी के अंतर्गत कार्य कराने, श्रम विभाग द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी देने के अलावे अन्य मांग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










