चालक को पीट कर 12 हजार रुपये छीने

Published at :04 Feb 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
चालक को पीट कर 12 हजार रुपये छीने

लखीसराय : मंगलवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय प्रखंड कार्यालय के समीप तीन युवकों ने मिल कर एक ऑटो चालक की पिटाई कर उसके पास से 12 हजार रुपये छीन ली. मामले को लेकर पीड़ित चालक ने टाउन थाना में आवेदन दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय प्रखंड कार्यालय के समीप तीन युवकों ने मिल कर एक ऑटो चालक की पिटाई कर उसके पास से 12 हजार रुपये छीन ली. मामले को लेकर पीड़ित चालक ने टाउन थाना में आवेदन दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार निवासी स्व गंगा प्रसाद साव के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ऑटो चलाने का कार्य करता है.

घटना की रात वह लखीसराय रेलवे स्टेशन से यात्री को बैठा ऑटो लेकर विद्यापीठ चौक जा रहा था. तभी रास्ते में भाड़े को लेकर ऑटो पर सवार युवक से विवाद हुआ. बाद में स्थानीय दो तीन युवक ने मिल कर युवक ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी व उसके पास रखे 12 हजार रुपये छीन कर भाग गये. पिटाई से घायल युवक ने थाना में जाकर आवेदन दिया जहां से उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है.

चेंबर की सदस्यता का नवीकरण 31 मार्च तक करने की अपील : लखीसराय. चेंबर ऑफ कामर्स के महासचिव सुविन कुमार वर्मा व प्रवक्ता सुखदेव प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर सदस्यता नवीकरण को 31 मार्च 2016 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन