एनएच 80 के जीर्णोद्धार से चालकों व ग्रामीणों में खुशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के बड़हिया क्षेत्र अंतर्गत सात किलोमीटर जर्जर एनएच 80 को एनएचआइ अंतिम रूप देने में लगे हैं. इससे इस पथ से गुजरनेवाले छोटे-बड़े वाहनों के चालकों में काफी खुशी है. बताते चलें कि तहदिया से रामपुर डुमरा सात किलोमीटर एनएच 80 वाइपास के अभाव में काफी जर्जर होकर सैकड़ों स्थानों पर गड्ढे […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के बड़हिया क्षेत्र अंतर्गत सात किलोमीटर जर्जर एनएच 80 को एनएचआइ अंतिम रूप देने में लगे हैं. इससे इस पथ से गुजरनेवाले छोटे-बड़े वाहनों के चालकों में काफी खुशी है. बताते चलें कि तहदिया से रामपुर डुमरा सात किलोमीटर एनएच 80 वाइपास के अभाव में काफी जर्जर होकर सैकड़ों स्थानों पर गड्ढे में तब्दील हो गया था.
बरसात के दिनों में दर्जनों स्थानों पर पथ झील में तब्दील हो गया था. इससे कई वाहनों का गुल्ला टूट जाता था. परिणामस्वरूप पथ जाम हो जाता था. यह सिलसिला दो वर्षों तक चला. स्थानीय ग्रामीणों ने जर्जर पथ के जीर्णोद्धार के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया. अंतिम बाद डा सीपी ठाकुर भी ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठे. इसके बाद एनएचआइ विभाग हरकत में आया व सात किलोमीटर जर्जर पथ की मरम्मती के लिए लगभग आठ करोड़ की राशि आवंटित की.
नवंबर में हुआ कार्य प्रारंभ
एनएचआइ ने नवंबर माह से कार्य प्रारंभ किया. दो किलोमीटर पीसीसी ढलाई व पांच किलोमीटर कालीकरण का कार्य अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










