खजाना भरने के लिए कुछ भी कर सकती है सरकार

Published at :03 Feb 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
खजाना भरने के लिए कुछ भी कर सकती  है सरकार

लखीसराय : बिहार सरकार के द्वारा जनता के साथ टैक्सेशन के माध्यम से भार देकर खजाने भरने का कार्य किया जा रहा है. मिठाई से लेकर बालू, मिट्टी व छड़ तक पर टैक्स बढ़ाया जाना व अब जमीन की रजिस्ट्री शुल्क में फिर से बढ़ोत्तरी करना दुर्भाग्यपूर्ण है. व्यापारियों के कपड़े पर टैक्स लगाना, दुकानदारों […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार सरकार के द्वारा जनता के साथ टैक्सेशन के माध्यम से भार देकर खजाने भरने का कार्य किया जा रहा है. मिठाई से लेकर बालू, मिट्टी व छड़ तक पर टैक्स बढ़ाया जाना व अब जमीन की रजिस्ट्री शुल्क में फिर से बढ़ोत्तरी करना दुर्भाग्यपूर्ण है. व्यापारियों के कपड़े पर टैक्स लगाना, दुकानदारों पर वसूली के लिए इस्पेक्टर राज द्वारा दबाव डलवाना, यह तमाम परिस्थिति कहीं न कहीं राजद के नेता लालू प्रसाद के इशारे पर हो रही है.

उक्त बातें मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा के प्रधान कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही. जिले में 160 डीलरों की बहाली में घोर अनियमितता व अराजकता की स्थिति पैदा कर दी गयी है. रोस्टर के नियमानुकूल कार्य नहीं हो रहा है. बिना जांच के ही फार्म आनन-फानन में जमा लिया गया. कहा कि कई आवेदक उनके पास आकर जानकारी दे रहे हैं, कि डाक बोला जा रहा है. आवेदनकर्ता को जागरूक करते हुए कहा कि बिचौलिये के चक्कर में कोई आवेदक राशि बर्वाद न करें.

बहाली में पारदर्शिता होगी. डीलर के घर तक सामान भेजकर उसे सही तौल दिये जाने के नियम का पालन हो. किसानों के साथ धान खरीद पर सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. गरमी के मौसम आ रहे हैं बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही राज्य सरकार द्वारा चापाकल की योजना बंद कर दी गयी. शिक्षकों का वेतन, किसान सलाहकार सहित अन्य संविदा कर्मियों का शोषण बंद हो. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, विकास आनंद, मुकुल कुशवाहा, शोभाकांत साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन