छात्रों के बैंक खाता की जानकारी जमा करें प्रधानाध्यापक : डीइओ

Published at :03 Feb 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के बैंक खाता की जानकारी जमा करें प्रधानाध्यापक : डीइओ

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक डीइओ ने दिये निर्देश लखीसराय : मंगलवार को नया बाजार स्थित केआरके आदर्श उच्च विद्यालय के सभागार में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक डीइओ त्रिलोकी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें गत बैठक की संपुष्टि करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संबंधित कार्य की जानकारी […]

विज्ञापन

विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक

डीइओ ने दिये निर्देश
लखीसराय : मंगलवार को नया बाजार स्थित केआरके आदर्श उच्च विद्यालय के सभागार में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक डीइओ त्रिलोकी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें गत बैठक की संपुष्टि करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालय संबंधित कार्य की जानकारी ली गयी. विद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राओं की सूची बना कर कितने छात्र का बैंक खाता खुला उसकी जानकारी कार्यालय में देने का निर्देश दिया गया. मौके पर कल्याण विभाग के द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से बचे हुए 14 विद्यालयों को राशि भेजा गया.
कल्याण विभाग के पदाधिकारी से डीइओ ने सभी विद्यालय का कोटिवार दी गयी राशि का अलग-अलग ब्योरा देने की बात कही, ताकि विद्यालय सही तरीके से उसका निष्पादन कर सके. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी राम इकबाल राम, डीपीओ लेखा परशुराम सिंह, आरएमएस डीपीओ नरेन्द्र कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह, निर्मला देवी, आनंदी सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन