किसानों की समस्या सहित अन्य मामले को ले जन अधिकार पार्टी ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला संयोजक विनय कुमार यादव, जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव ललन सिंह ने किया. यह धरना प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा के आह्वान पर शहीद जगदेव प्रसाद […]
विज्ञापन
लखीसराय : मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला संयोजक विनय कुमार यादव, जिला प्रभारी सह प्रदेश सचिव ललन सिंह ने किया. यह धरना प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा के आह्वान पर शहीद जगदेव प्रसाद के पुण्यतिथि के मौके पर दिया गया.
इसमें वक्ताओं ने बिहार सरकार की जमकर आलोचना की. कहा कि विकास के नाम पर राशि की बंदरबांट की जा रही है. जनहित की योजना का लाभ गरीब परिवारों को नहीं मिल रहा है. धरना-प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम से सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम उदय कुमार सिंह को सौंपा.
इसमें बिहार में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने, धान क्रय में तेजी लाने, बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. धरना प्रदर्शन में पप्पू खान, अशोक कुशवाहा, धानो देवी, विवेक कुमार, राजू गोप सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










