चलंत लोक अदालत में मामलों का निष्पादन

लखीसराय : सोमवार को सदर प्रखंड के ऊपरी मंजिल के सभागार में राज्य सेवा प्राधिकार के तहत चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें पटना से आये सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनय कुमार श्रीवास्तव ने पिपरीया व लखीसराय प्रखंडों के मामलाें की सुनवाई की. दोनों पक्षों के बीच समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन किया. […]
लखीसराय : सोमवार को सदर प्रखंड के ऊपरी मंजिल के सभागार में राज्य सेवा प्राधिकार के तहत चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें पटना से आये सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनय कुमार श्रीवास्तव ने पिपरीया व लखीसराय प्रखंडों के मामलाें की सुनवाई की. दोनों पक्षों के बीच समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन किया. इसमें पिपरीया में भूस्वामी प्रमाण पत्र एलपीसी के 109, दाखिल खारिज के 52 तथा लखीसराय प्रखंड के भूस्वामी प्रमाण पत्र के 202 एवं दाखिल खारिज के 64 मामले का निष्पादन किया गया.
मौके पर अधिवक्ता शिवनंदन सिंह व जय प्रकाश सिंह मौजूद थे. चलंत लोक अदालत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजूल मनोहर मधुप, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मियों के अलावे वादी उपस्थित थे. प्रधिकार के संतोष कुमार सिन्हा ने बताया के दो फरवरी को बडहिया, तीन को सूर्यगढ़ा, चार फरवरी को हलसी व पांच फरवरी को चानन प्रखंडों में चलंत लोक अदालत का आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










