मध्य विद्यालय अरमा के बच्चों ने निकाली भूकंप जागरूकता रैली

Published at :01 Feb 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय अरमा के बच्चों ने निकाली भूकंप जागरूकता रैली

कजरा : शनिवार को कजरा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय अरमा के द्वारा भूकंप जागरूकता रैली निकाली गयी. साथ ही भूकंप की स्थिति में बरतने वाले एहतियात के बारे में लोगों को जानकारी दी. विद्यालय के प्रभारी कृष्ण मुरारी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक विमल कुमार पांडेय, ज्योतिष कुमार, शंकर […]

विज्ञापन

कजरा : शनिवार को कजरा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय अरमा के द्वारा भूकंप जागरूकता रैली निकाली गयी. साथ ही भूकंप की स्थिति में बरतने वाले एहतियात के बारे में लोगों को जानकारी दी. विद्यालय के प्रभारी कृष्ण मुरारी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षक विमल कुमार पांडेय, ज्योतिष कुमार, शंकर पासवान, अमित रौशन, आशुतोष कुमार व समाजसेवी महेश्वर पासवान आदि उक्त रैली में भाग लिया.

सेविका-सहायिका की बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
सूर्यगढ़ा. आगामी 15 फरवरी को विभिन्न मांगों को लेकर संसद भवन के समक्ष विशाल प्रदर्शन को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष नूतन कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका की एक बैठक संपन्न हुई.
बैठक में आइसीडीएस बचाओ अभियान को लेकर केंद्र सरकार के कल्याण मंत्री मेनका गांधी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी एनजीओ के द्वारा संचालन कराये जाने पर रोष प्रकट किया गया. वहीं 13 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना होने का आग्रह किया. मौके पर मंजू कुमारी, गीता कुमारी, शैल कुमारी, प्रगति कुमारी सहित सैकड़ों सेविका व सहायिका उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन