11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

लखीसराय : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(सेवांजलि) की एक बैठक रविवार को नया बाजार धर्मशाला में सुनील कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें जिला मंत्री अमर कुमार ने 11 सूत्री मांगों के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर अराजपत्रित कर्मी एसीपी व एमएसीपी योजना के लाभ […]
लखीसराय : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(सेवांजलि) की एक बैठक रविवार को नया बाजार धर्मशाला में सुनील कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें जिला मंत्री अमर कुमार ने 11 सूत्री मांगों के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर अराजपत्रित कर्मी एसीपी व एमएसीपी योजना के लाभ से वंचित हैं. वैसे कर्मियों को लाभ मिल पा रहा है जो न्यायालय का सहारा ले रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा कर्मियों को न्यायालय जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि आगामी 10 फरवरी से सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. उप महामंत्री विकास कुमार ने कहा कि महासंघ वैसे तमाम संविदा कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मी, आशा को विगत कई माह से मानदेय नहीं मिला है. वैसे कर्मियों के महासंघ जिला पदाधिकारी से मिलकर अनुरोध करेगा. वहीं बैठक में दफादार चौकीदार संघ को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया गया. मौके पर मधुसूदन सिंह, रामचंद्र राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










