नक्सलियों ने चालक को पीटा

खैरा : 25 जनवरी की मध्यरात्रि से भाकपा माओवादी द्वारा घोषित 24 घंटा बंदी के दौरान मंगलवार को वाहन चलाने पर प्रखंड क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के समीप हथियार से लैस वर्दीधारी नक्सलियों ने दो ऑटो चालकों के साथ मारपीट किया. इस खबर की सूचना दूसरे ऑटो चालकों के पास पहुंचते ही लोगों में हड़कंप […]
खैरा : 25 जनवरी की मध्यरात्रि से भाकपा माओवादी द्वारा घोषित 24 घंटा बंदी के दौरान मंगलवार को वाहन चलाने पर प्रखंड क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के समीप हथियार से लैस वर्दीधारी नक्सलियों ने दो ऑटो चालकों के साथ मारपीट किया. इस खबर की सूचना दूसरे ऑटो चालकों के पास पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया.
पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि वह अपने ऑटो लेकर दक्षिणी क्षेत्र की ओर जा रहे थे. उक्त स्थल पर पहुंचते ही जंगल की ओर से पुलिस वर्दी में हथियार से लैस कुछ लोग आये व उनके साथ मारपीट करने लगे. इस बाबत थाना प्रभारी रामनाथ राय ने बताया कि नक्सलियों की धर-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










