दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन

Published at :19 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन

दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजनफोटो संख्या:22-मेला का उद्धाटन करते विधायक विजय कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को प्रखंड के प्रांगण में कृषि विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय उपादान सह कृषि यांत्रिक मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा व उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप […]

विज्ञापन

दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजनफोटो संख्या:22-मेला का उद्धाटन करते विधायक विजय कुमार सिन्हा प्रतिनिधि, लखीसरायमंगलवार को प्रखंड के प्रांगण में कृषि विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय उपादान सह कृषि यांत्रिक मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा व उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मेले में 26 स्टॉल लगाये गये थे. जिस पर जिले के किसानों ने कृषि उपयोगी मशीन का क्रय किया. कई किसानों ने आक्रोशित शब्दों में शिकायत की कि बाजार में कम कीमत पर मशीन उपलब्ध है, जबकि मेले में कीमत ज्यादा रखी गयी है. अपने उद्घाटन भाषण में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने जिले से आये किसानों को कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं चली हैं. आप लोग जागृत होकर योजनाओं का लाभ उठाये. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खेत से खलिहान तक बीमा योजना का लाभ दे रही है. आप लोग जागृत होकर खेत व खलिहान का बीमा करा लें. श्री सिन्हा ने कृषि पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागृति पैदा करें, ताकि वे लोग भी इसका लाभ ले सकें. उन्होंने कहा कि किसानों के सुझाव पर त्वरित गति से कार्रवाई करें. अगर मेले से कम दाम पर बाजार में मशीन उपलब्ध है तो उसका भी पदाधिकारी पता लगावे कि किस कारण से वे कम कीमत पर मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं. वहीं उप विकास आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि सुदूर इलाके में जाकर किसानों को जागृति पैदा करें. जिससे वे लोग भी मशीन खरीद सके. जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि मशीनों की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ होती है. उसमें जो किसान पहले ऑनलाइन करते हैं, उन्हीं को मशीन मशीनें क्रय की परमिट दी जाती है. मेले में धमेनु चौधरी निरंजन कुमार, नीरज कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन