गरीबों के बीच कंबल का वितरण

Published at :19 Jan 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के बीच कंबल का वितरण

गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो : 3(कंबल का वितरण करते नगर पार्षद सकलदेव दास व अन्य)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग संख्या 26 में नगर पार्षद सकलदेव दास व समाजसेवी मुस्ताक अंसारी के द्वारा गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर नगर पार्षद श्री दास ने […]

विज्ञापन

गरीबों के बीच कंबल का वितरण फोटो : 3(कंबल का वितरण करते नगर पार्षद सकलदेव दास व अन्य)जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग संख्या 26 में नगर पार्षद सकलदेव दास व समाजसेवी मुस्ताक अंसारी के द्वारा गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर नगर पार्षद श्री दास ने बताया कि नगर परिषद की ओर से 100-100 कंबल गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने कहा कि हमसबों को समाज के गरीब व नि:सहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए. क्योंकि मानव सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है. हमसबों को इस ठंड में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. क्योंकि जन सेवा से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं है. इस अवसर पर समाजसेवी कमरूद्दीन अंसारी,शंभु रविदास,विनय कुमार उज्जवल,राहुल दास समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन