मनरेगा में अनियमितता की जांच को बनी चार सदस्यीय टीम

Published at :18 Jan 2016 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में अनियमितता की जांच को बनी चार सदस्यीय टीम

मनरेगा में अनियमितता की जांच को बनी चार सदस्यीय टीम प्रतिनिधि , मुंगेर जिला परिषद के सभागार में सोमवार को डीआरडीए प्रबंध परिषद की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रंजू देवी ने की. बैठक में जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, डीआरडीए निदेशक जेनेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे. बैठक […]

विज्ञापन

मनरेगा में अनियमितता की जांच को बनी चार सदस्यीय टीम प्रतिनिधि , मुंगेर जिला परिषद के सभागार में सोमवार को डीआरडीए प्रबंध परिषद की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रंजू देवी ने की. बैठक में जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, डीआरडीए निदेशक जेनेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार हरिणमार एवं झौआबहियार पंचायत में मनरेगा योजना से की गयी वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मुद्दा उठाया गया. जिसमें कहा गया कि फर्जी निकासी कर राशि की लूट की गयी. जिस पर चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया. जिसमें प्रबंध पार्षद विभांशु निराला, नचिकेता, जिला परिषद के कनीय अभियंता, पीओ बरियारपुर को शामिल किया गया है. जो मामले की जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में सौंपेंगे. बैठक में डीआरडीए कर्मी के वेतन बढ़ोतरी का भी मुद्दा उठाया गया. जिस पर निर्णय लिया गया कि डीआरडीए मद में राशि का अभाव है. जिसके कारण वेतन मद में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी. पूर्व के वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15 में जो खर्च की गयी उसका अनुमोदन किया गया. बैठक में बीपीएल में कम अंक वाले को इंदिरा आवास नहीं देने एवं ज्यादा अंक वाले को इंदिरा आवास देने का मुद्दा उठाया गया. जिस पर निर्णय लिया गया कि वैसे कम अंक वालों की सूची बना कर संबंधित बीडीओ को उपलब्ध कराया जाय. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. जिसमें कहा गया कि जिस केंद्र के पोषक क्षेत्र में सामुदायिक भवन है. केंद्र का संचालन वहां किया जायेगा. बैठक में अनुपस्थिति रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रबंध परिषद के सदस्य अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, जमुई सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन