रोगी कल्याण समिति की बैठक

Published at :18 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक

रोगी कल्याण समिति की बैठक फोटो- 11( बैठक में भाग लेते अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार व अन्य लोग) प्रतिनिधि, चकाई अनुमंडलाधिकारी सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को रोगी कल्याण समिति सदस्यों की बैठक रेफरल अस्पताल में हुई़ बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में टाइल्स लगाने एवं रंगाई करने,लेबर […]

विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक फोटो- 11( बैठक में भाग लेते अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार व अन्य लोग) प्रतिनिधि, चकाई अनुमंडलाधिकारी सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को रोगी कल्याण समिति सदस्यों की बैठक रेफरल अस्पताल में हुई़ बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कक्ष में टाइल्स लगाने एवं रंगाई करने,लेबर रूम की छत की मरम्मत, रेफरल अस्पताल में पेयजल हेतु बोरिंग करने, मार्च 2015 से नवम्बर तक मेडिकल सिस्टम के बिल का भुगतान करने, रेफरल अस्पताल में बिजली आपूर्ति को लेकर टांसफर्मर लगाने, रजिस्टेशन काउंटर को लेकर कागज की खरीदारी,डाटा ऑंपरेटर को एक दिन का विराम देते हुए अवधि सेवा विस्तार करने, आठ सीट वाला 20 कुर्सी खरीदने, ओपीडी के लिए पूर्जा की छपाई करवाने,एक्सरे को लेकर पीली पर्ची की छपाई करवाने, विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करवा कर फंखा की खरीदारी करने,शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त करवाने, दवा रैक की खरीदारी तथा 20 पीस कुर्सी खरीदने सहित 16 प्रस्ताव रखा गया़ जिसे बैठक में पारित किया गया़ प्रस्ताव पारित करने के उपरांत अनुमंडलाधिकारी विजय कुमार ने समिति के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिहार वित्तीय नियमावली 2005 के उपनियम 131 से 139 तक निहित प्रावधान के आलोक में सामान क्रय किया जाय़ तथा सामान की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय़ सामान खरीदने के पूर्व रोगी कल्याण समिति के तीन सदस्यों की एक कमेटी इसकी देख रेख करेगी़ 15 हजार से एक लाख तक का सामान स्थानीय बाजार से खरीदना है तथा एक लाख से उपर की खरीद टेंडर द्वारा खरीद किया जाना है़ मौके पर अनुमंडलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के एक सदस्य राजदेव चौधरी के निधन से रिक्त पडे़ स्थान पर रोगी कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा किसी सुयोग्य सदस्य का नाम प्रस्तावित करने को कहा. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रसाद, डा़ जावेद अली, नंद किशोर यादव, रंजीत कुमार, गोविन्द चौधरी आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन