राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चार छात्राओं का चयन

Published at :18 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चार छात्राओं का चयन

राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चार छात्राओं का चयन जमुई . ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की चार छात्रा सपना कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनल प्रिया व सुप्रिया कुमारी का चयन 3 जनवरी 2016 को मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कोचिंग कैंप में राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चयन किया गया है. उक्त बातों की जानकारी विद्यालय के खेल […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चार छात्राओं का चयन जमुई . ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की चार छात्रा सपना कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनल प्रिया व सुप्रिया कुमारी का चयन 3 जनवरी 2016 को मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कोचिंग कैंप में राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चयन किया गया है. उक्त बातों की जानकारी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अशोक सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इन चारों छात्राओं ने बक्सर में विगत 8 जनवरी से लेकर 15 जनवरी 2016 तक राष्ट्रीय कोच असगर हुसैन की देखरेख में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया. इन चारों छात्राओं को उत्कृष्ठ खेल को देखते हुए इनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है और ये सभी छात्राएं अंडर-14 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता कटक (ओडिशा)में भाग ले रही है. मौके पर विद्यालय के निर्देशक डा. मनोज कुमार सिन्हा,प्राचार्य डा. अजय कुमार सिंह,ऋतु राज सिन्हा,नीरज कुमार आदि ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन