जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन संपन्न

Published at :18 Jan 2016 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन संपन्न

जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन संपन्न फोटो : 2(दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन करते ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार,पूर्व मंत्री दामोदर रावत व अन्य)2ए(उपस्थित जदयू कार्यकर्ता) प्रतिनिधि, जमुई आगामी 24 जनवरी को पटना में होने वाले कर्पूरी जयंती समारोह की सफलता को लेकर सोमवार को स्थानीय गांधी पुस्तकालय सभागार में जदयू अतिपिछड़ा […]

विज्ञापन

जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन संपन्न फोटो : 2(दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन करते ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार,पूर्व मंत्री दामोदर रावत व अन्य)2ए(उपस्थित जदयू कार्यकर्ता) प्रतिनिधि, जमुई आगामी 24 जनवरी को पटना में होने वाले कर्पूरी जयंती समारोह की सफलता को लेकर सोमवार को स्थानीय गांधी पुस्तकालय सभागार में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार व पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्री कुमार ने कहा कि जदयू की ओर से काफी पूर्व से ही कर्पूरी जयंती मनायी जा रही है. लेकिन वर्तमान समय में भाजपा के कार्यकर्ता भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का झूठा दिखावा कर रहे हैं. जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को बाहर निकाल दिया था. आज वहीं भाजपा के लोग कर्पूरी ठाकुर के झूठा हिमायती होने का दावा कर रहे हैं. पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री के 7 निश्चय को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और पूरी सरकार भी इसी एजेंडे पर कार्य कर रही है. केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और बिहार को केंद्रीय योजनाओं में मिलने वाली अनुदान में कटौती कर रही है. राज्य के कई योजनाओं में राशि की कमी हो गयी है. उन्होंने कहा कि पिछड़े और महादलित समुदाय के सभी लोग एकजुट हो जाय. नीतीश कुमार हमारे एक मात्र नेता है और वे कर्पूरी जी के सपना को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं और उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं. नीतीश कुमार सभी वर्ग के लोगों को नयी राह दिखाने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है. इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र राय, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम चंद्रवंशी, जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, ई शंभुशरण, रंजीत कुमार सिंह उर्फ गोपाल बाबू, युवा जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश राजहंस, दिनेश मंडल, क्रांति देवी, सकुंती बेसरा, अब्दुल कैयूम, अरूण भारती, जमील अहमद, अनुज कुमार, शीतल मेहता, पवन रंजन समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन