मनाया जा रहा सामाजिक समरसता पर्व

मनाया जा रहा सामाजिक समरसता पर्व झाझा. नगर क्षेत्र के चरघरा मोहल्ला स्थित क्लब में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सोमवार को सामाजिक समरसता पर्व धूमधाम से मनाया गया.मौके पर मौजूद जिला समरसता प्रमुख जीतेन्द्र कुमार ने समरस समाज विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि 14 से 20 जनवरी तक पूरे भारत […]
मनाया जा रहा सामाजिक समरसता पर्व झाझा. नगर क्षेत्र के चरघरा मोहल्ला स्थित क्लब में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सोमवार को सामाजिक समरसता पर्व धूमधाम से मनाया गया.मौके पर मौजूद जिला समरसता प्रमुख जीतेन्द्र कुमार ने समरस समाज विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि 14 से 20 जनवरी तक पूरे भारत में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. साथ ही बताया कि इसे लेकर अलग-अलग घरों से दो-दो मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी दाल का संग्रहण कर सहभोज का आयोजन किया जाता है. जिसमें समाज के सभी वर्ग के सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते है.समरस कार्यक्रम से समाज में शौहर्द का वातावरण फैलता है तथा आपसी भाईचारा में बृद्घि होती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में धनपत सिंह,संजय कुमार यादव,ललन यादव,राधेश्याम,प्रवीण कुमार,दीपक कुमार ,विक्रम कुमार समेत कई लोग मौजूद थे ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










