पुलिस व पब्लिक आपस में भिड़े

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस व पब्लिक आपस में भिड़े

पुलिस व पब्लिक आपस में भिड़ेसूर्यगढ़ा. कचरा गोदाम में छापेमारी के लिए आयी रेल पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध कारण लौटना पड़ा. सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कटेहर मंठ टोला में रेलवे का लोहा बेच जाने की गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी जमालपुर व सूर्यगढ़ा पुलिस ने कटेहर मंठ टोला निवासी मो […]

विज्ञापन

पुलिस व पब्लिक आपस में भिड़ेसूर्यगढ़ा. कचरा गोदाम में छापेमारी के लिए आयी रेल पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध कारण लौटना पड़ा. सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कटेहर मंठ टोला में रेलवे का लोहा बेच जाने की गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी जमालपुर व सूर्यगढ़ा पुलिस ने कटेहर मंठ टोला निवासी मो इफ्तियार अहमद उर्फ सेंटू कचरा व्यवसायी के गोदाम पर छापेमारी की. इस दौरान रेलवे का लोहा होने की आशंका को लेकर पुलिस ने कचरा व्यवसायी सिंटू को पुलिस हिरासत में लेने का प्रयास कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. नवनिर्माण मोरचा ने पांच मांगों को लेकर दिया धरना फोटो संख्या:03 – घरना देते मोरचा के सदस्य लखीसराय. सोमवार को समाहरणालय के धरना स्थल पर किसानों की पांच सूत्री मांगों को लेकर नव निर्माण मोरचा ने एक दिवसीय धरना दिया, जिसका नेतृत्व समाजवादी नेता रामनाथ सिंह व सुजीत कुमार ने किया. जिसमें धान खरीद में बोनस व उचित मूल्य के अलावा बड़हिया टाल के सूखा होने के परिणाम स्वरूप फसल क्षति मुआवजा, टाल के दो फसलीकरण कराने आदि को लेकर आवाज बुलंद किया. धरना के बाद सुजीत कुमार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम उदय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गये, लेकिन डीएम के अस्वस्थ्य रहने के कारण डीडीसी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें धान किसानों को पूर्व वर्ष की तरह इस बार भी 800 प्रति क्विंटल दिया जाय. धान का सरकारी क्रय मूल्य दिलाया जाय, डीजल सब्सीडी व्यवस्था का भुगतान किया जाय, कृषि यंत्रों पर सब्सीडी का भुगतान किया जाय. टाल दियारा के किसानों को सूखा से राहत देने के लिए फसल किसान का मुआवजा दिया जाय. धरना से एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फैक्स भेज कर जिले के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया था. धरना में सच्चितानंद सिंह, पंचानंद शर्मा, सुमन कुमार, नागेश्वर सिंह, रामभज्जु पासवान धमेंद्र पासवान , बुलेट पासवान, सुधीर कुमार, रौशन कुमार, गौरव कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.पंचायत चुनाव के घोषणा से पूर्व लंबित योजना पूरा करें डीडीसीलखीसराय. सोमवार को समाहरणालय के मंत्रणा हॉल में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ डीडीसी ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता डीडीसी रमेश कुमार ने की. बैठक में एक -एक विभाग के पदाधिकारी से योजना की जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के बाद डीडीसी ने विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश किया कि लंबित योजना में तेजी लाकर कार्य को निष्पादन करें. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घोषणा से पूर्व पूरी कार्य निष्पादन हो जाना चाहिए. जिस विभाग में कार्य निष्पादन नहीं हो पायी, उस विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने शिक्षा विभाग पदाधिकारियों को कहा विद्यालय गुणवत्ता शिक्षा के साथ संचालित हो. इसके लिये विद्यालयों का भ्रमण करते रहे. बैठक वरीय उप समाहर्ता आलोक कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीइओ त्रिलोकी सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.आज से दो दिवसीय उपादान सह कृषि यांत्रिक मेलेलखीसराय. मंगलवार को सदर प्रखंड में कृषि विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय उपादान सह कृषि यांत्रिक मेले का शुभारंभ होगा. जिसमें जिले के किसानों उपादान पर कृषि यांत्रिक मशीन की क्रय करेंगे. कृषि समन्वयक विकास कुमार निरंजन कुमार ने बताया कि कृषि यांत्रिक मेले की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन