परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

Published at :18 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल फोटो : 6ए(अपहृत के गमगीन परिजन) खैरा . थाना क्षेत्र के रोपावेल निवासी कृष्णा मोदी के अपहरण होने के छत्तीस घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.जिससे अपहृत के परिजनों के समक्ष विषम स्थिति उत्पन्न हो गया है.परिजन किसी […]

विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल फोटो : 6ए(अपहृत के गमगीन परिजन) खैरा . थाना क्षेत्र के रोपावेल निवासी कृष्णा मोदी के अपहरण होने के छत्तीस घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.जिससे अपहृत के परिजनों के समक्ष विषम स्थिति उत्पन्न हो गया है.परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी भयभीत हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को लेकर अपराधियों के संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. लेकिन अबतक कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल सकी है.अपहृत कृष्णा मोदी की पत्नी मंजू देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी मंजू देवी,पुत्र मनीष व राहुल ईश्वर से उनके सलामती को लेकर दुआ मांग रहे हैं. परिजन बताते हैं कि सोमवार सुबह तक फोन कर फिरौती की मांग की गई थी. लेकिन इसके बाद से कोई सूचना नहीं मिली है. अपहृत के परिजनों को जान-माल की चिंता सता रही है. विदित हो कि अपहरण की इस घटना से रोपावेल और उसके आसपास के गांव के लोग भी काफी भयभीत हैं.हालांकि पुलिस अपहृत की ससमय बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन