किराना व्यवसायी का अपहरण

Published at :18 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
किराना व्यवसायी का अपहरण

किराना व्यवसायी का अपहरण अपराधियों ने की 2 लाख फिरौती की मांग फोटो : 5(अपहृत कृष्णा कुमार की फाईल फोटो) खैरा(जमुई) . बीते रविवार की संध्या थाना क्षेत्र के रोपावेल निवासी 50 वर्षीय कृष्णा मोदी का अपहरण हथियार लैस अपराधियों ने कर लिया. जानकारी के अनुसार कृष्णा मोदी नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित […]

विज्ञापन

किराना व्यवसायी का अपहरण अपराधियों ने की 2 लाख फिरौती की मांग फोटो : 5(अपहृत कृष्णा कुमार की फाईल फोटो) खैरा(जमुई) . बीते रविवार की संध्या थाना क्षेत्र के रोपावेल निवासी 50 वर्षीय कृष्णा मोदी का अपहरण हथियार लैस अपराधियों ने कर लिया. जानकारी के अनुसार कृष्णा मोदी नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित फरकी पत्थर गांव स्थित अपनी दुकान को बंद कर वापस अपना घर आ रहा था. तभी कौआकोल थाना क्षेत्र के ही प्रतापपुर गांव के समीप पूर्व से मौजूद अपराधियों ने उसे हथियार का भय दिखा कर अगवा कर लिया. अपहृत के परिजनों ने बताया कि कृष्णा मोदी फरकी पत्थर गांव में किराना का दुकान खोल कर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. प्रत्येक दिन की भांति दुकान बंद कर अपना घर लौट रहा था. तभी अपराधियों ने अगवा कर लिया है. परिजनों ने बताया कि उनके वापस घर लौटने का समय बीतने के बाद हमलोग उनकी खोजबीन करने लगे थे. तभी 11 बजे रात्रि के आसपास अपराधियों ने अपहृत के ही फोन से चार लाख रूपये की फिरौती की मांग किया. साथ ही कहा कि राशि नहीं मिलने पर इसे जान से मार देगें.अपहृत कृष्णा मोदी का बेटा मनीष ने बताया कि अपराधियों के फोन के बाद अपहरण की सूचना पुलिस पदाधिकारियों को दिया. साथ ही बताया कि अपराधियों ने सोमवार सुबह पुन: फोन कर फिरौती देने को कहा है.हालांकि घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामनाथ राय,अवर निरीक्षक प्रजेश दूबे एवं गरही सीआरपीएफ,एसएसबी,कोबरा के बटालियन घटना स्थल एवं अपहृत के घर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कौआकोल थाना क्षेत्र में घटित हुआ है. अपहृत के बरामदगी को लेकर दोनों थाना की पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन