क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के बनझुलिया ग्राम स्थित महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष डब्लू पंडित ने बताया कि ग्रामीण स्तर के छात्रों में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करने व जागरूकता को लेकर ही इस तरह की […]
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के बनझुलिया ग्राम स्थित महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष डब्लू पंडित ने बताया कि ग्रामीण स्तर के छात्रों में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करने व जागरूकता को लेकर ही इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. साथ ही बताया कि प्रतियोगिता को लेकर छात्र व छात्रा को अलग-अलग ग्रुप में बनाया गया. बालक वर्ग में सन्नी कुमार प्रथम, प्रिंस द्वितीय व संजय तृतीय स्थान प्राप्त किया है.जबकि बालिका वर्ग में कल्पना कुमारी,रीना कुमारी और पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान,आशा कुमारी,ज्योति कुमारी,राजमणि कुमारी ने द्घितीय स्थान प्राप्त किया है.लक्ष्मी कुमारी,काजल कुमारी,अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है.इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरंपच आनंदिता शर्मा के हाथों प्रतियोगिता में सफल हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि सरपंच आनंदिता शर्मा ने आोयजक के के कार्यकलाप की सराहना करते हुए कहीं कि ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों के मानसिक व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है. छात्रों में पढ़ने व ज्ञान अर्जन करने के ललक में वृद्धि होती है. मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत राम, परिवार विकास के कपिलदेव यादव, उपेन्द्र यादव, पुस्तकालय सदस्य सनोज, मौसम, प्रियंका, मनोज, कार्तिक, रौशन, राजेन्द्र, दुखी पासवान के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










