प्रस्तावित महावद्यिालय संचालन को ले बैठक संपन्न

Published at :17 Jan 2016 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
प्रस्तावित महावद्यिालय संचालन को ले बैठक संपन्न

प्रस्तावित महाविद्यालय संचालन को ले बैठक संपन्न फोटो संख्या:17& बैठक में उपस्थित लोगचानन. प्रखंड के महंथ राम चरित्र दास स्टेडियम के प्रांगण में रविवार को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. इसमें प्रस्ताबित महंथ रातचरित्र दास चानन महाविद्यालय के संचालन आदि को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता महंथ रामसुजश दास व संचालन शिक्षक […]

विज्ञापन

प्रस्तावित महाविद्यालय संचालन को ले बैठक संपन्न फोटो संख्या:17& बैठक में उपस्थित लोगचानन. प्रखंड के महंथ राम चरित्र दास स्टेडियम के प्रांगण में रविवार को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. इसमें प्रस्ताबित महंथ रातचरित्र दास चानन महाविद्यालय के संचालन आदि को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता महंथ रामसुजश दास व संचालन शिक्षक शानदेव प्रसाद चौरसिया ने किया. बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में महंथ रामसुजश दास जी ने कहा कि महंथ रामचरित्र दास जी ने क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को लेकर जो सपना देखा था, उसे कार्यरूप देने के लिये हम महाविद्यालय की स्थापना के लिए इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिये जितनी जमीन की जरूरत पड़ेगी, उसे पूरा किया जायेगा. प्रो दयानंद गुप्ता ने बताया कि डिग्री कॉलेज के लिये 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. उन्होंने महाविद्यालय संचालन के लिये कई अन्य सुझाव भी दिये. सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामदेव प्रसाद चौरसिया ने महाविद्यालय निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषण की. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद ने भी 11 सौ रुपये सहयोग देने की घोषणा की. मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, पूर्व प्रमुख पिंकी देवी, बांके बिहारी शर्मा, बहादुर मंडल, जनार्दन वर्मा, पप्पू कुमार, चंचल मिश्रा, मुखिया परशुराम यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन