गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर कानू विकास समिति की बैठक

गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर कानू विकास समिति की बैठकसूर्यगढ़ा. रविवार को स्थानीय बाजार के कानू विकास संघ के निर्माणाधीन भवन में कानू विकास संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार की अध्यक्षता में कानू समाज की बैठक संपन्न हुई. आयोजित बैठक में कानू समाज को समाज के मुख्य धारा में लाने पर विचार-विमर्श किया गया […]
गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर कानू विकास समिति की बैठकसूर्यगढ़ा. रविवार को स्थानीय बाजार के कानू विकास संघ के निर्माणाधीन भवन में कानू विकास संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार की अध्यक्षता में कानू समाज की बैठक संपन्न हुई. आयोजित बैठक में कानू समाज को समाज के मुख्य धारा में लाने पर विचार-विमर्श किया गया व समाज में अर्थिक तंगी का दंश झेल रहे कानू समाज के लोगों को संघ की ओर से सहायता प्रदान कर समाज को मुख्य धारा में लाने पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं संघ के निर्माणाधीन भवन में शौचालय बनवाने व आगामी 26 जनवरी 2016 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ की ओर से झंडा फहराने व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर सहदेव साव, मथुरा साव, ब्रह्मदेव साव, मुरारी साव, अशोक गुप्ता, जय राम साव, सुरेश साव सहित कानू समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










