सोनो में तीन प्रभारी प्रधानाध्यपक पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :16 Jan 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
सोनो में तीन प्रभारी प्रधानाध्यपक पर प्राथमिकी दर्ज

सोनो में तीन प्रभारी प्रधानाध्यपक पर प्राथमिकी दर्ज भवन निर्माण व किचन शेड निर्माण की राशि के गबन का आरोपबीईओ द्वारा दिए आवेदन के आलोक में दर्ज हुआ मामलाप्रतिनिधि, सोनो(जमई) प्रखंड के तीन अलग अलग विद्यालय के दो प्रभारी प्रधानाध्यापक व एक पूर्व प्रभारी पर स्कूल की राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

सोनो में तीन प्रभारी प्रधानाध्यपक पर प्राथमिकी दर्ज भवन निर्माण व किचन शेड निर्माण की राशि के गबन का आरोपबीईओ द्वारा दिए आवेदन के आलोक में दर्ज हुआ मामलाप्रतिनिधि, सोनो(जमई) प्रखंड के तीन अलग अलग विद्यालय के दो प्रभारी प्रधानाध्यापक व एक पूर्व प्रभारी पर स्कूल की राशि गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमाशंकर साह ने सोनो थाना व चरकापत्थर थाना में आवेदन देकर तीनों के खिलाफ 15 जनवरी को मामला दर्ज कराया है़ बीइओ द्वारा अपने पत्रांक 25 के माध्यम से चरकापत्थर को प्रेषित पत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्माटांड के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा किया है़ राजीव पर दो लाख एकतालिस हजार की राशि के गबन का आरोप है़ यह राशि विद्यालय में किचन शेड निर्माण के लिए दिया गया था़ इसी तरह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलवा के पूर्व प्रभारी कंत लाल सिंह पर भी किचन शेड मद में आये राशि सरसठ हजार आठ सौ अठासी रूपये के गबन का आरोप लगाते हुए बीइओ ने सोनो थाना में अपने पत्रांक 26 के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराया है़ इन दोनों के लिए बीइओ द्वारा दिए आवेदन में यह उल्लेख किया गया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन जमुई के द्वारा प्राप्त निर्देश पत्र के आलोक में कार्रवाई की गयी है़ बीईओ ने अपने पत्र में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के अलावे सर्टिफिकेट वाद दायर कर 12़5 प्रतिशत के दर से ब्याज से राशि की वसूली करने का भी निवेदन थानाध्यक्ष से किया है़ दोनों पर क्रमश: कांड संख्या 10/16 व 9/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है़ इसी प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहीयारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान के खिलाफ भी बीइओ श्री साह द्वारा पत्रांक 27 के माध्यम से दिए आवेदन के अलोक में सोनो थाना में कांड संख्या 8/16 के तहत 9 लाख 77 हजार 4 सौ 50 रुपये के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ यह राशि विद्यालय में भवन निर्माण के लिए भेजी गयी थी़ बीइओ ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना की विशेष बैठक में जिला पदाधिकारी व सांसद ने उक्त मामले पर घोर आपत्ति जताया था़ इसके बाद प्रभारी ने शपथ पत्र देकर दो माह का समय मांगा था. जिसे उसने पूरा नही किया़ तदोपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक व सर्व शिक्षा अभियान के निर्देशानुसार रामचंद्र पासवान पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन