खडि़या रेलवे हॉल्ट के जर्जर सड़क पर भयभीत यात्रा कर रहे यात्री

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
खडि़या रेलवे हॉल्ट के जर्जर सड़क पर भयभीत यात्रा कर रहे यात्री

खडि़या रेलवे हॉल्ट के जर्जर सड़क पर भयभीत यात्रा कर रहे यात्री फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : जर्जर सड़क पर ओवरलोड यात्री वाहन प्रतिनिधि, बरियारपुर —————–खडि़या रेलवे हॉल्ट से गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना की […]

विज्ञापन

खडि़या रेलवे हॉल्ट के जर्जर सड़क पर भयभीत यात्रा कर रहे यात्री फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : जर्जर सड़क पर ओवरलोड यात्री वाहन प्रतिनिधि, बरियारपुर —————–खडि़या रेलवे हॉल्ट से गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खडि़या रेलवे हॉल्ट पर कई पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है. जिससे दर्जनों गाडि़यां इस हॉल्ट से खुलती है और रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग सवारी वाहनों पर बैठ कर यात्रा करते हैं. खडि़या रेलवे हॉल्ट से सवारी वाहन खडि़या, कटहरा, पिपड़ा, अमैया, बैजलपुर सहित अन्य गांव के पैसेंजर को ढोते हैं. लेकिन इस हॉल्ट से गंतव्य स्थान की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर है और बीच-बीच में बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं. जिसके कारण वाहन पर बैठने के दौरान हिचकोला मारते हुए यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं. स्थिति यह बनी रहती है कि वाहन कभी दायें की ओर झुक जाती है तो कभी बायें की ओर. जिसके कारण वाहन पर सवार यात्रियों को हमेशा दुर्घटना का डर सताते रहता है. स्थानीय संजय कुमार सिंह, पंकज कुमार, बंटी, शालीग्राम, विनय झा, संजय प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया. उसके बाद एक नंबर पुल से भारती उच्च विद्यालय खडि़या तक सड़क की मरम्मती नहीं हो पायी. जिसके कारण सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती चली गयी और स्थानीय लोगों के साथ ही वाहन चालकों की भी परेशानी बढ़ गयी. स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाय और जर्जर सड़क से निजात दिलाया जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन