स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें

Published at :14 Jan 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें

लखीसराय : मंगलवार को टाउन थाना के महावीर स्थान के समीप भगवती ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुरानी बाजार धर्मशाला के प्रांगण में बुधवार संघ के संयोजक धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन अपराधियों […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को टाउन थाना के महावीर स्थान के समीप भगवती ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुरानी बाजार धर्मशाला के प्रांगण में बुधवार संघ के संयोजक धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी या सामान की बरामदगी नहीं हुई तो संघ शहर के व्यवसायी व यहां की आम जनता के सहयोग से संघ के निर्णय के अनुसार रोड पर आकर संघर्ष के लिये तैयार हैं.

इस तरह की घटना विगत वर्षो में भी हुई लेकिन आज तक कोई सफलता प्रशासन को नही मिली. प्रशासन की असफलता के कारण पूरे शहर में अपराधियों एवं उच्चके का मनोबल आसमान पर है. घटना घटने के बाद अपराधियों पर कार्रवायी कम एवं जिस व्यक्ति के साथ घटना घटने के बाद अपराधियों पर कार्रवायी कम एवं जिस व्यक्ति के साथ घटना होती है.

उससे अनावश्यक पूछताछ ज्यादा किया जाता है. जिससे हताहत व्यक्ति का मनोबल टुट जाता है. उनकी आर्थिक स्थिति दयनिय हो गयी है व्यापार करने के लिए पूंजी नही रही. प्रशासन केा अपिलंब इस घटना को आपदा मानते हुए उसे आर्थिक सहयोग किया जाये. शहर में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें. प्रशासन के द्वारा कब तक झुठा अश्वासन दिया जायेगा संघ अनुरोध करती कि बढ़ते घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. मौके पर चैम्बर आफ कामर्स के महासचिव सुवीन कुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, राम बहादुर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन