डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत

डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत प्रतिनिधि, चाननप्रखंड के मलिया पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नुनु लाल मोदी के खिलाफ ग्रामीणों ने स्थानीय बीडीओ राकेश कुमार के समक्ष शिकायत की है. ग्रामीणों के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जब ग्रामीण राशन-केराेसिन उठाव के लिये डीलर के पास […]
डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने की शिकायत प्रतिनिधि, चाननप्रखंड के मलिया पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नुनु लाल मोदी के खिलाफ ग्रामीणों ने स्थानीय बीडीओ राकेश कुमार के समक्ष शिकायत की है. ग्रामीणों के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जब ग्रामीण राशन-केराेसिन उठाव के लिये डीलर के पास गये तो डीलर ने राशन-केरोसिन देने से इनकार कर दिया. ग्रामीण डब्लू पासवान, हिमांशु कुमार, भुनेश्वर पासवान, मंगल महतो, किशोर कुमार, पिंटू महतो, सुभाष कुमार, श्री महतो आदि द्वारा दिये गये आवेदन के मुताबिक डीलर के द्वारा केराेसिन 20 रुपये प्रति लीटर व गेहूं-चावल में भी अधिक राशि वसूली जाती है. प्रत्येक कार्ड धारियों को दो किलो खाद्यान्न कम दिया जाता है. बीडीओ के मुताबिक मामले की जांच के लिये जब वे दुकान पर गये तो जन वितरण प्रणाली की दुकान बंद थी. जांच के बाद गलत पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










